संभल। असमोली ब्लॉक क्षेत्र के गांव भैंसोड़ा में मोती की खेती होगी। इसकी शुरुआत बृहस्पतिवार को गांव आकर डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया और एसपी केके विश्नोई ने कराई। गांव के निवासी सुदेशपाल सिंह के खेत तालाब पर यह खेती प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत नवाचार पद्धति के रूप में शुरू कराई गई है। डीएम ने बताया कि सरकार राष्ट्रीय कृषि विकास (खेत तालाब) योजना के अंतर्गत तालाब खोदाई पर किसानों को अनुदान प्रदान करेगी। जिले में इस योजना के तहत 54 तालाब का लक्ष्य मिला है। किसानों को उद्यमी बनकर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने मौका मिल रहा है। उप कृषि निदेशक अरुण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इच्छुक किसान अपना पंजीकरण कराएंं। प्रथम आवक प्रथम पावक के सिद्धांत चयन होगा। सीडीओ गोरखनाथ भट्ट ने किसानों से इसका लाभ लेने का आह्वान किया। इस दौरान अधिकारियों ने हरिशंकरी के पौधे भी लगाए। संवाद