फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ग्राम समाज की भूमि कब्रिस्तान में की शामिल, अब हटेगा कब्जा

Thu, 17 Jul 2025 01:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। प्रशासन ने मोहल्ला हल्लू सराय में ग्राम समाज की भूमि को कब्जामुक्त कराने की कवायद शुरू कर दी है। तहसीलदार न्यायालय से धारा 67 के मुकदमे में बेदखली का आदेश होने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट और एएसपी उत्तरी मौके पर पहुंचे और लोगों से बात की। फिलहाल उस भूमि पर कब्रें बनी हैं, जो काफी समय पहले की होने की बात अधिकारियों को बताई गई है। यह भूमि कब्रिस्तान में शामिल कर ली गई है।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार और एएसपी उत्तरी राजेश कुमार श्रीवास्तव मोहल्ला हल्लू सराय में टीले पर पहुंचे। वहां भूमि पर कब्रें बनी हुई थीं। अधिकारियों ने लोगों को भूमि को लेकर तहसीलदार न्यायालय के बेदखली के आदेश की जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि यह भूमि को प्रशासन अपने कब्जे में लेनी है। जिसके बाद अधिकारी वापस लौट आए। सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने बताया कि तहसीलदार न्यायालय से धारा 67 के तहत बेदखली का आदेश हुआ है। उसी को लेकर ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा लेना है। उस भूमि में कुछ रास्ते की जगह है और कुछ कब्रें बनी हैं। करीब साढ़े तीन बीघा भूमि को चिन्हित किया जाना है। जिसके बाद भूमि को कब्जे में लेने की प्रक्रिया पूर्ण कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें