फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सपा विधायक की नहीं है जमीन, मकान ही कब्जा कर बनाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। रायसत्ती थाना क्षेत्र के मोहल्ला डेरा सराय में प्रशासन ने जिस मकान पर बिना मानचित्र स्वीकृति के नोटिस चस्पा किया है। उस मकान के स्वामी हाजी आरिफ पर जमीन कब्जा कर मकान निर्माण करने का आरोप है। सपा विधायक के वक्फ संपत्ति वाले दावे को भी शिकायतकर्ता याकूब हुसैन ने खारिज किया है।
विज्ञापन

डेरा सराय निवासी याकूब हुसैन ने का दावा है कि जिस मकान पर प्रशासन ने गिराने का नोटिस चस्पा किया है वह उनकी दादी के नाम जमीन है। जिस पर सपा शासन में कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया था और इसमें सपा विधायक के करीबी लोग भी शामिल थे। बुजुर्ग ने कहा कि सपा शासन में सुनवाई नहीं हुई तो हमने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। इस जमीन में एक मामले में जीत मिल गई थी।
बाकी मामले डीएम और एसडीएम कोर्ट में लंबित हैं। बुजुर्ग ने एसडीएम से जांच कराने की मांग की है। बुजुर्ग ने दावा किया है कि उनकी दादी नियाज बेगम के नाम 9 बीघा से ज्यादा जमीन है। इसका बैनामा भी है। विधायक ने अपनी पुश्तैनी जमीन वक्फ होने का जो दावा किया है वह पूरी तरह गलत है। उन्होंने यदि रसीद दी हैं तो वह फर्जी हैं। उनकी जमीनें शहर में हैं लेकिन जिस जमीन पर अवैध निर्माण किया गया है वह विधायक की वक्फ संपत्ति नहीं है।
विज्ञापन

वहीं, इस बारे में जब सपा विधायक से जानकारी की तो उन्होंने इस जमीन के मामले में बोलने से इन्कार कर दिया। एसडीएम का कहना है कि जांच कराएंगे। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें