चंदौसी। शक्तिनगर कॉलोनी में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में बुधवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कथा स्थल पर भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा।
इस अवसर पर कथा वाचक शिवशंकर भारद्वाज ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा मनुष्य को धर्म और भक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। भगवान की कथा सुनने से मन को शांति मिलती है और जीवन में सकारात्मक बदलाव आता है। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं हमें सच्चाई, प्रेम और सेवा का संदेश देती हैं।
कथा के माध्यम से व्यक्ति अपने जीवन को बेहतर बना सकता है और बुराइयों से दूर रह सकता है। कथा के बीच-बीच में सुंदर-सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी गई। जिसे सुनकर श्रद्धालु झूम उठे। कार्यक्रम के समापन पर आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर इस अवसर पर खेंद्र पाल सिंह, अनिल वार्ष्णेय, जगपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, सतेंद्र कुमार, अरविंद गुप्ता, ममता राघव, मीरा सिंह, कृष्णा सिंह, शालिनी, संगीता शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद