फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जत्थे ने शबद कीर्तन से संगत को किया निहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई। कस्बे में गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार साहिब में पंचम गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस को लेकर पांच जून से श्री अखंड साहिब पाठ के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत की गई। इसी क्रम में रविवार को कीर्तन दरबार सजाया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर पंत के ज्ञानी व यूपी सिख मिशन के इंचार्ज बृजपाल सिंह गुरु एवं बाहर से आए रागी जत्थे के द्वारा सबद कीर्तन व कथा विचार किया गया। दीवान के बाद गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। इसी के साथ गुरुद्वारे के सामने हाईवे पर राहगीरों के लिए शरबत का वितरण किया गया। इस विशेष समागम की शुरुआत बीते शुक्रवार पांच जून को श्री अखंड पाठ साहिब के साथ हुई थी।
रविवार सुबह श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए, जिसके बाद विशेष दीवान कीर्तन दरबार सजाया गया। इस मौके पर हापुड़ से आए परमिंदर, अमृतसर दरबार से आए इंद्रजीत सिंह रागी जत्थों ने अपनी मधुर वाणी से शबद-कीर्तन कर और गुरु इतिहास की कथा विचार सांझा कर संगत को निहाल किया।
विज्ञापन

इस मौके पर सरदार दिलीप सिंह, सरदार प्रताप सिंह, कैलाश कुमार, सरदार गुरमुख सिंह, तेजेंद्र सिंह, ज्ञानी हरेंद्र सिंह, तेग सिंह, होशियार सिंह, रणजीत सिंह सहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें