फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहजोई नगर पालिका परिषद में अनियमितता के आरोप का मुद्दा लखनऊ तक पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। नगर पालिका परिषद में अनियमितता बरते जाने का मुद्दा लखनऊ तक गूंजा। जिला प्रशासन व स्थानीय जन प्रतिनिधियों से शिकायत करने के बावजूद जब पूरे मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो सभासदों ने लखनऊ की राह पकड़ी।
विज्ञापन

यहां नगर विकास मंत्री व उप मुख्यमंत्री से पूरे मामले की शिकायत करते हुए ज्ञापन सौंपा। इसमें पालिकाध्यक्ष पर सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप लगाते हुए पालिका में हो रहीं अनियमितताओं का हवाला दिया गया है।
मंगलवार को नगर पालिका परिषद के कई सभासदों ने लखनऊ में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिलकर शिकायत करते हुए ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया गया कि पालिकाध्यक्ष की ओर से फर्जी तरीके से सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया गया है। इसकी शिकायत जिला प्रशासन समेत मंडलायुक्त दफ्तर तक में की गईं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। सभासदों के मुताबिक पूरे मामले को लेकर नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन को भी ज्ञापन सौंपा गया। इस बीच सुमित डीआर, कन्हैया लाल, प्रेमशंकर, धर्म सिंह, जितेंद्र, मनीष कुमार, शेषकर वार्ष्णेय आदि सभासद व प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें