फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत से नीचे गिरकर जख्मी हुए ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल/मढ़न। सीडल माफी गांव में गुरुवार की रात छत से नीचे गिरकर शेर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें आनन फानन उपचार के लिए मुरादाबाद ले गए। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

असमोली थाना क्षेत्र के सीडल माफी गांव निवासी शेर सिंह (40 वर्ष) गुरुवार की रात्रि को खाना खाकर अपनी छत पर सोने के लिए गए थे। रात में किसी वक्त वे छत से नीचे गिर गए। चीखने चिल्लाने की आवाज आई तो परिजनों ने मौके की तरफ भागे। परिजनों ने शेर सिंह को उठाकर देखा तो वह बुरी तरह से घायल थे। आनन फानन अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए बगैर ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें