सरायतरीन। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव पवांसा में एक ईंट भट्ठे पर लकड़ियों पर खेलते समय फुन्ना (3) गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। उपचार के दौरान बालक की मौत हो गई।
विज्ञापन
गांव किसौली निवासी जितेंद्र कुमार ने बताया कि वह कई वर्षों से ईंट भट्ठे पर रहकर ईंट की पथाई करते हैं। परिवार भी साथ रहता है। बृहस्पतिवार की सुबह बेटा खेलता हुआ ईंट भट्ठे की लकड़ियों पर पहुंच गया और गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। संभल के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। बृहस्पतिवार की शाम को मौत हो गई। बताया कि वह दो बेटों में सबसे छोटा था और मां प्राची का रो रोकर बुरा हाल है। पीड़ित ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है।संवाद