फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: रजपुरा थाना पुलिस पर मारपीट और तोड़फोड़ करने का आरोप

Sat, 14 Nov 2026 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर में 11 नवंबर को पुलिस पर एक घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और महिलाओं से अभद्रता करने का आरोप लगा है। गांव निवासी गुड्डो देवी ने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गुड्डो देवी ने बताया कि दोपहर करीब सवा दो बजे रजपुरा थाना प्रभारी पुलिसकर्मियों के साथ उनके घर आए। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने दूसरे पक्ष से मिलीभगत कर यह कार्रवाई की। शिकायतकर्ता के अनुसार, गांव में जमीन विवाद कोर्ट में विचाराधीन है।
इसके बावजूद पुलिस गलत जानकारी पर आई और घर में घुसकर तोड़फोड़ की। यह घटना सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड है और पुलिसकर्मी कैमरे उखाड़कर ले गए। यह भी कैमरों में रिकॉर्ड हो गया है। गुन्नौर के सीओ अंकित मिश्रा ने बताया कि शिकायत पर पुलिस पहुंची थी। पुलिस पर लगाए जा रहे आरोप गलत हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें