फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मढ़न में नहर की पुलिया का अधूरा निर्माण बन रहा परेशानी का सबब

Thu, 24 Apr 2025 01:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
मढ़न (संभल)। गांव इटायला माफी को नेशनल हाईवे से जोड़ने वाले मार्ग पर मध्य गंगा नहर परियोजना की ओर से बनाई जा रही पुलिया का निर्माण अधूरा है। जबकि गांव लोदीपुर मार्ग पर बनी पुलिया को एप्रोच रोड से नहीं जोड़ा गया है। जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जल्द पुलिया निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन

मध्य गंगा नहर परियोजना के तहत नहर बनाने के लिए प्रमुख मार्गों को खोदा गया था, लेकिन सिंचाई विभाग ने इन मार्गों पर पुलिया का निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है। नेशनल हाईवे से इटायला माफी को जाने वाले मार्ग पर पुलिया तो बन चुकी है, लेकिन इसकी एप्रोच सड़क पर मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है। इससे राहगीरों को काफी परेशानी होती है। इससे हादसे का अंदेशा बना रहता है।
विज्ञापन

वहीं गांव लोदीपुर मार्ग से नगला नीडर मार्ग पर पुलिया का निर्माण काफी समय पहले हो चुका है। लेकिन अभी तक एप्रोच सड़क नहीं बनाई गई है।
अस्थाई मार्ग से राहगीरों का अवागमन हो रहा है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। जल्द ही पुलिया का निर्माण कार्य पूरा करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें