फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: गंगा में बही छात्रा के परिजनों की आस चौथे दिन टूटी गांव लौटे, अब मामा तलाश कर रहे

Sat, 28 Oct 2023 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। रजपुरा थाना क्षेत्र के सिसौना गंगा घाट पर स्नान करते समय बही मेरठ के थाना जानी अंतर्गत गांव कुराली निवासी बीएससी की छात्रा खुशबू (20) पुत्री सुरेंद्र सिंह का चौथे दिन भी कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों की आस अब टूट गई है।
विज्ञापन

वह शुक्रवार को मेरठ के लिए रवाना हो गए। छात्रा के मामा राजू सिंह ने ग्रामीणों के साथ खुद तलाश किया। साथ ही नरौरा बेराज पर स्थानीय गोताखोरों के माध्यम से जाल डलवा कर तलाश कराने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। मामा का कहना है कि वह तलाश जारी रखेंगे। बाढ़ इकाई के पीएसी जवानों ने तीन दिन तक ही तलाश किया। वह चौथे दिन नहीं पहुंचे। मालूम हो मेरठ के गांव कुराली निवासी सुरेंद्र सिंह की रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव सिसौना डांडा स्थित ससुराल मंगलवार को आए थे। शाम के समय परिवार के साथ गंगा स्नान कर रहे थे। इस दौरान उनकी बेटी खुशबू बह गई। जिसकी तलाश कराई जा रही है लेकिन सफलता नहीं मिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें