फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: डीएम ने जागरूकता रैली को झंडी दिखाकर किया रवाना

Sat, 28 Oct 2023 01:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। एसएम डिग्री कॉलेज से शुक्रवार को स्वीप योजना 2024 के अंतर्गत मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें शहर के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग कर लोगों को मतदान करने व मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए जागरूक किया। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मनीष बंसल ने छात्रों से आह्वान किया कि सभी छात्र अपने परिवार या आस पड़ोस के लोगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए जागरूक करें। जिन छात्र-छात्राओं की उम्र 18 वर्ष हो गई है या एक जनवरी 2024 तक 18 वर्ष के हो जाएंगे। वह भी मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जुडवाएं। ज्यादा से ज्यादा महिलाएं मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा सकें, इसके लिए महिलाओं को भी जागरूक करें। स्वीप रैली सुभाष रोड, फव्वारा चौक, घंटाघर, संभल गेट से होती हुई एसबीआई बैंक के सामने से महाविद्यालय परिसर में आकर समाप्त हुई। रैली में विद्यार्थियों ने मतदाताओं को जागृत करते हुए नारे भी लगाए। इस दौरान एडीएम प्रदीप वर्मा, एसडीएम संदीप कुमार वर्मा, डीआईओएस वेदराम, एसएच डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दानवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें