फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कल से शुरू होगा ऐतिहासिक मेला गणेश चौथ

Fri, 11 Sep 2026 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। 12 सितंबर से शुरू होने वाले ऐतिहासिक मेला गणेश चौथ को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल और पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी ने मेला स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान डीएम ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सत्येंद्र प्रकाश को मेला परिसर की बेहतर ढंग से साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पथ प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए और पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
डीएम ने एसडीएम आशुतोष तिवारी को निर्देशित किया कि वे समय-समय पर मेले की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर नजर बनाए रखें और किसी भी कमी को तत्काल दूर कराएं। वहीं चिकित्साधिकारी डॉ. हरवेंद्र सिंह को मेले में स्वास्थ्य शिविर, एंबुलेंस और प्राथमिक उपचार की बेहतर व्यवस्था संचालित करने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी ने सीओ से मेले की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। उन्होंने भीड़ नियंत्रण, बैरिकेडिंग, महिला सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए और मेले को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाए। इस दौरान नगर पालिका के सफाई नायकों सहित कर्मचारियों की टीम मेला परिसर में साफ-सफाई के कार्य में जुटी रही। प्रशासन की तैयारियों से मेला आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह देखा जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें