फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बीएसए व बीईओ से अभद्रता करने के आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज

Fri, 11 Sep 2026 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। गांव आनंदपुर में अमान्य विद्यालयों को बंद कराने गईं बीएसए अलका शर्मा और खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) एमएल पटेल से अभद्रता के मामले में पुलिस ने आरोपी इंद्रप्रकाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बीईओ एमएल पटेल की तहरीर के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है। तहरीर में बताया गया कि बुधवार, 9 अगस्त को सुबह करीब नौ बजे बीएसए के साथ वे विद्यालयों के निरीक्षण पर निकले थे। गांव आनंदपुर पहुंचने पर उन्हें जानकारी मिली कि दो निजी विद्यालय अवैध रूप से संचालित हो रहे हैं। इनमें से एक विद्यालय धर्मशाला में और दूसरा निजी मकान में चल रहा था।
जब स्टाफ को समझाकर विद्यालय बंद कराने की प्रक्रिया चल रही थी, तभी इंद्रप्रकाश नामक व्यक्ति ने आकर गाली-गलौज और अभद्रता शुरू कर दी। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि बीईओ की शिकायत पर आरोपी ग्रामीण के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें