फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटने से हाईवे पर लगा डेढ़ घंटे जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी। आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर छोइया नदी के पास शनिवार दोपहर श्यामपुर ढलान पर इंटरलॉकिंग ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राॅली अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। इसके बाद हाईवे पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। सूचना पर आई पुलिस ने यातायात को डायवर्ट कराकर जेसीबी और मजदूरों की मदद से हाइवे से ईंटों और ट्रैक्टर ट्राॅली को हटवाया, तब जाकर करीब डेढ़ घंटे बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हुई।
विज्ञापन

आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर धनारी और बहजोई सीमा के बीच स्थित श्यामपुर ढलान पर शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे इंटरलॉकिंग ईंटों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राॅली अनियंत्रित होकर सड़क के बीच पलट गई और हाईवे पर ट्राली में भरी ईंटें बिखर गईं। इससे हाईवे पर बड़े वाहनों के साथ दो पहिया वाहनों का लंबा जाम लग गया। ट्रैक्टर चालक समेत दोनों लोग मौके से भाग निकले।
विज्ञापन

सूचना पर आई पुलिस ने वाहनों को दूसरे रास्ते से डायवर्ट किया और जेसीबी व मजदूर बुलाकर हाईवे पर बिखरी ईंटें और ट्रैक्टर ट्राॅली को हटवाया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें