फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: हाइटेंशन लाइन का तार टूटा, दो किसानों की गेहूं की फसल जली

Wed, 02 Apr 2025 01:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई। थाना क्षेत्र के बैरपुर सेवा गांव के जंगल में हाइटेंशन लाइन का तार टूट कर गिरने से दो किसानों की गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास में एक किसान के हाथ झुलस गए। दमकल ने मौके पर पहुंच पानी की बौछार छोड़ कर आग पर काबू पाया। तब तक दो बीघा से अधिक फसल जल कर राख हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बैरपुर सेवा गांव के रहने वाले कुछ किसानों के खेत हाइवे से उमरा कादराबाद गांव को जाने वाले रास्ते के जंगल में हैं। वहीं बैरपुर सेवा के रहने वाले नेमचंद सिंह अपने परिवार के लोगों के साथ मंगलवार को अपने खेत में गेहूं की फसल की कटाई कर रहे थे। उसी समय तेज हवा के साथ हाइटेंशन लाइन के तारों में स्पार्किंग होने लगी। जिससे तार टूट कर खेत में जा गिरा। बैरपुर सेवा गांव के ही रहने वाले सियाराम सिंह एवं ऋषि पाल सिंह के खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। तभी कुछ दूर पर ही अपने खेत में गेहूं की फसल की कटाई कर रहे नेमचंद एवं पड़ोसी खेत स्वामी मानक चंद, सतीश कुमार सहित तीनों लोगों ने परिवार के लोगों के साथ सियाराम एवं ऋषिपाल सिंह के खेत में पहुंच कर जलती आग पर काबू पाने के लिए मिट्टी और पौधों से पीट-पीट कर आग बुझाने का प्रयास किया। आग बुझाने के प्रयास में नेमचंद के हाथ झुलस गए। सूचना पर पहुंची दमकल ने पानी की बौछार छोड़ कर आग पर काबू पाया। इंचार्ज खुशनूर हुसैन ने बताया कि दोनों किसानों की दो बीघा से अधिक गेहूं की फसल जल कर राख हो गई है। करीब तीस हजार रुपये के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें