चंदौसी(संभल)। संभल की जामा मस्जिद के हरिहर मंदिर होने के दावे को लेकर दायर वाद के मामले में चंदौसी स्थित सिविल जज सीनियर डिवीजन आदित्य सिंह के न्यायालय में बृहस्पतिवार को सुनवाई होनी थी। इस मामले में स्टे को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 12 जनवरी को सुनवाई होनी है। इससे न्यायालय ने सुनवाई के लिए अगली तारीख 24 फरवरी नियत कर दी है।
बता दें कि संभल में 19 नवंबर 2024 को जामा मस्जिद के हरिहर मंदिर होने के दावे को लेकर केला देवी मंदिर के महंत ऋषिराज गिरी, अधिवक्ता हरिशंकर जैन समेत आठ लोगों ने सिविल जज सीनियर डिवीजन जनपद संभल स्थित चंदौसी आदित्य सिंह के न्यायालय में वाद दायर किया था। बृहस्पतिवार को सुनवाई होनी थी।
डीजीसी प्रिंस शर्मा ने बताया कि न्यायालय ने इस मामले में सुनवाई के लिए 24 फरवरी नियत कर दी है। बताया की सुप्रीम कोर्ट में स्टे को लेकर सुनवाई के लिए 12 जनवरी की तारीख नियत है। संवाद
-
सिमरन गुप्ता के पक्षकार बनने के प्रार्थनापत्र पर भी 24 को होगी सुनवाई
चंदौसी। संभल की शाही जामा मस्जिद के हरिहर मंदिर होने के दावे के मामले दायर किए गए मुकदमे में पक्षकार बनने के लिए राष्ट्रीय हिंदू शक्ति दल के अध्यक्ष सिमरन गुप्ता ने सिविल जज सीनियर डिवीजन जनपद संभल स्थित चंदौसी आदित्य सिंह के न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें उनका कहना है कि हम सनातनी हैं, उन्हें उक्त मुकदमे में पक्षकार बनाया जाए। इस मामले में भी बृहस्पतिवार को सुनाई होनी थी। न्यायालय ने सुनवाई के लिए अगली तारीख 24 फरवरी नियत कर दी है। संवाद