फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कब्रिस्तान की भूमि पर निर्माण के मामले में अब 10 अप्रैल को होगी सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। संभल की जामा मस्जिद के नजदीक कब्रिस्तान की भूमि पर निर्माण के मामले में सोमवार को सुनवाई हुई। न्यायालय ने सुनवाई के लिए 10 अप्रैल की तारीख नियत कर दी है।
विज्ञापन


बता दें कि प्रशासन से शाही जामा मस्जिद के नजदीक स्थित कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जा कर दुकान और मकानों का निर्माण कराए जाने की शिकायत की गई थी। शिकायत के बाद राजस्व विभाग ने 27 कर्मचारियों की टीम बना कर जांच कराई थी। टीम ने 30 दिसंबर को कब्रिस्तान की करीब आठ बीघा भूमि की पैमाइश की थी। जांच में 22 दुकानों और मकानों को चिह्नित किया गया था। तहसीलदार न्यायालय की ओर से नोटिस जारी किए गए थे।
इसके बाद दूसरा पक्ष हाईकोर्ट पहुंच गया था, लेकिन वहां से उन्हें तहसीलदार न्यायालय में ही अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए गए। हाईकोर्ट से राहत न मिलने पर उक्त लोगों ने सिविल जज जूनियर डिवीजन न्यायालय में वाद दायर किया। मामले में न्यायालय ने पहले नौ मार्च और फिर 16 मार्च, 23 मार्च और 30 मार्च की तारीख सुनवाई के लिए नियत कर दी थी। जिला शासकीय अधिवक्ता प्रिंस शर्मा ने बताया कि न्यायालय ने सुनवाई के लिए 10 अप्रैल की तारीख नियत कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें