फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम करने पर युवती को भाई ने मार डाला, खुद ही थाने में दी सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। असमोली थाना क्षेत्र के गांव मतावली पट्टी जग्गू में 19 साल की रूप जहां की उसके बड़े भाई जानेआलम ने चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि रूप जहां दूसरे समुदाय के प्रेमी युवक के साथ बुधवार को चली गई थी। परिजन किसी तरह उसको बृहस्पतिवार की सुबह घर ले आए और रात करीब 9 बजे भाई ने हत्या की वारदात को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन

आरोपी भाई ने ही पुलिस को सूचना देकर बुलाया और अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने पुलिस के सामने बताया कि उनकी बहन के इस कदम से गांव में काफी बदनामी हो रही थी, इसलिए हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
19 साल की रूप जहां का गांव के ही दूसरे समुदाय के युवक से दो वर्ष से प्रेम प्रसंग था। प्रेम प्रसंग की जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने सख्ती कर दी थी। बुधवार को किसी तरह युवती असमोली थाने पहुंच गई थी। जहां परिजनों से जान का खतरा बताया था और बालिग होने का हवाला देते हुए प्रेमी के साथ रहने की बात कही थी।
विज्ञापन

जिसके बाद प्रेमी युवक अपने साथ अमरोहा निवासी अपनी रिश्तेदार के घर युवती को ले गया गया था। बृहस्पतिवार की सुबह गांव के जिम्मेदार लोगों के साथ युवती के परिजन अमरोहा के गांव निवासी युवक के रिश्तेदार के घर पहुंच गए और युवती को किसी तरह साथ ले आए। बताया जा रहा है कि युवती के परिजनों ने कहा था कि गांव में बदनामी हो रही है। कुछ समय बाद शादी कर देंगे, फिर किसी दूसरी जगह जाकर रह लेना।
इस हवाले के बाद युवती परिजनों के साथ घर आ गई थी। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक ने बताया है, उसके परिवार के सभी लोग एक रिश्तेदार की शादी में गए थे। इसी दौरान बहन की गला दबाकर हत्या कर दी।
एसपी का कहना है कि इस घटना में जिस जिस की साजिश सामने आएगी। सभी के खिलाफ कार्रवाई होगी। सूचना पर एएसपी कुलदीप सिंह और असमोली सीओ कुलदीप सिंह असमोली थाने की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें