फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रेमी के घर की डोर वेल बजाती रही प्रेमिका... नहीं खुला दरवाजा, पुलिस पहुंची तो रात में करवाना पड़ा निकाह

Tue, 28 May 2024 05:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

संभल के असमोली में प्रेमिका ने शादी को लेकर प्रेमी के घर पर चार घंटे तक धरना दिया। वह लगातार घर की घंटी बजाती रही लेकिन दरवाजा नहीं खुला। बाद में पंचायत ने दोनों का निकाह करवा दिया। 
विज्ञापन
पंचायत ने करवाया निकाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात एक युवती प्रेमी के घर पहुंच गई। युवती के प्रेमी के घर के बाहर चार घंटे तक खड़ी रही। जब दरवाजा नहीं खोला तो युवती ने डायल 112 पुलिस को फोन कर दिया।

विज्ञापन


गांव में बैठी पंचायत ने रात में ही प्रेमी युगल का निकाह करा दिया। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का गांव के ही युवक से काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। रविवार की रात युवती प्रेमी के घर पहुंच गई, लेकिन घर का दरवाजा बंद था।

करीब चार घंटे तक दरवाजा नहीं खुला तो युवती ने पुलिस बुला ली। पुलिस ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया तो पता चला कि युवक के परिजन पहले ही घर छोड़कर जा चुके हैं। युवती के परिजनों को हुई तो वह भी मौके पर पहुंच गए और युवती को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन युवती प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ गई।

रात में ही बैठी पंचायत

रात में ही गांव में दोनों पक्षों की पंचायत बैठी। पंचायत में पहले युवती को समझाने का प्रयास किया गया लेकिन बात नहीं बनी। जिसके बाद पंचायत ने दोनों पक्षों से प्रेमी युगल का निकाह कराने का प्रस्ताव रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पक्षों की सहमति के बाद रात करीब तीन बजे प्रेम युगल का निकाह करा दिया। प्रेमी युगल का निकाह गांव में चर्चा का विषय बना है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें