बहजोई (संभल)। मंगेतर की गलत संगत का पता चलने पर विरोध के बाद शादी तय करने पर बृहस्पतिवार को नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। युवती की मौत से शादी की खुशियां गम में बदल गईं।
नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती की कुछ दुन बाद शादी होनी थी। परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थीं। लेकिन युवती मंगेतर की गलत संगत का पता चलने के बाद शादी का विरोध कर रही थी। इसके बावजूद परिजनों ने वधू पक्ष को पीली चिटठी भेज दी। जिससे खफा होकर बुधवार की रात किसी समय युवती ने घर में ही फंदा लगाकर जान दे दी। बृहस्पतिवार की सुबह परिजनों को युवती का शव फंंदे पर लटका मिला तो चीख पुकार मच गई। परिजनों ने पुलिस को बिना बताए मृतक शव का अंतिम संस्कार कर दिया।