फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सिरसी रेलवे क्राॅसिंग पर बंद रहेगा फाटक, दूसरे रास्तों से निकलें

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। संभल जा रहे हैं या फिर मुरादाबाद जाना है तो जरा सावधान हो जाएं। मंगलवार सुबह आठ बजे से सिरसी में रेलवे क्राॅसिंग पर टूटी सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू होगा। इसके चलते फाटक पूरी तरह बंद रहेगा। बुधवार की सुबह आठ बजे के बाद यह खुलेगा। इस दौरान यातायात बाधित रहेगा। दूसरे रास्तों से होकर लोगों को गुजरना होगा।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे चंदौसी के सीनियर सेक्शन इंजीनियर (कार्य) ने बताया कि राजा का सहसपुर से संभल हातिमसराय के बीच रेलमार्ग पर सिरसी रेलवे क्राॅसिंग पर रोड सरफेस का कार्य होगा जो 20 फरवरी सुबह आठ बजे से शुरू होकर 21 फरवरी सुबह आठ बजे तक चलेगा। रेल पथ की मरम्मत के दौरान इस फाटक पर सड़क यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। इस फाटक से गुजरने वाले भारी वाहनों को गांगन से सीधा बिलारी, चंदौसी होकर संभल ले जाया जा सकता है। वहीं हल्के वाहनों को सिरसी मखदूमपुर और फुलसिंघा मार्ग से ले जाया जा सकता है। बताया कि इस संबंध में संभल के उप जिलाधिकारी को भी अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें