फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बाइकों की भिड़त में ग्रामीण की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। बहजोई-चंदौसी मार्ग पर दो बाइकों की भिडंत हो गई। इसमें बहजोई थाना क्षेत्र के यादराम (46) की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बहजोई थाना क्षेत्र के गांव श्यौराजपुर निवासी यादराम सिंह सोमवार को कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव डारनी मुड़िया जा रहे थे। उनके गांव का श्यौराज भी बाइक पर सवार था। दोनों सुबह नौ बजे करीब अपनी बाइक से बहजोई-चंदौसी मार्ग पर बनियाठेर थाना क्षेत्र के अफजपुर डरौली गांव के समीप पहुंचे। उसी समय इनकी बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई।
इस हादसे में यादराम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठा श्यौराज और दूसरी बाइक पर सवार दो युवक भी घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए भेजवाया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। श्यौराज गांव में मजदूरी और किसानी करता था। उसकी मौत से परिवार का माहौल गमगीन है। पत्नी कृष्णा का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें