फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: हादसे में घायल किसान ने उपचार के दौरान दम तोड़ा

Fri, 04 Apr 2025 01:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
गवां (संभल)।
विज्ञापन

हसनपुर मार्ग पर दस दिन पहले सड़क हादसे में घायल किसान दर्शनलाल (45) की मेरठ के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के बेटे ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव सिरसा निवासी दर्शन लाल सिंह 24 मार्च की देर शाम ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान हसनपुर मार्ग पर गांव के नजदीक ट्रैक्टर में पीछे से आ रहे दूसरे ट्रैक्टर चालक ओमपाल ने टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में दर्शन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें इलाज के लिए मुरादाबाद ले गए, लेकिन तबीयत में सुधार न होने पर मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर बृहस्पतिवार की सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर गांव पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किसान की मौत से पत्नी कुसुम का रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक हरीश कुमार सिंह ने बताया शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतक के बेटे कपिल ने घटना में गांव जहानपुर निवासी ओमपाल के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें