फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: गंगा मैया के जयघोष से मेले का शुभारंभ

विज्ञापन
रजपुरा के सिसौना डांडा में गंगा में दुग्धा​भिषेक करतीं जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.अनामिका यादव व अन
विज्ञापन
संभल। सिसौना डांडा में पतित पावनी मां गंगा के तट पर कार्तिक पूर्णिमा मेले का सोमवार को शुभारंभ किया गया। सुबह करीब साढ़े दस बजे श्री हरिबाबा बांध धाम पर झंडी पूजन हुआ और फिर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अनामिका यादव के द्वारा झंडी उठाकर सिसौना डांडा में मेले में आकर स्थापित करके विधिवत शुभारंभ किया गया। इस दौरान रुद्राभिषेक हुआ और गंगा घाट पर दुग्धाभिषेक भी किया गया।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा मेले की विधिवत शुरुआत के लिए सोमवार सुबह से ही जिला प्रशासन के द्वारा विशेष व्यवस्थाएं की गईं। गंगा किनारे वेदी बनाई गई। ब्राह्मणों ने वेदी को सजाकर हवन कराया। आधे घंटे तक मंत्रोच्चारण से भगवान गणेश, गंगा मैया व विभिन्न देवी-देवताओं का आह्वान करते रहे। हवन में आहुति देकर सभी ने देश की खुशहाली और मेले को सकुशल संपन्न कराने की मां गंगा से प्रार्थना की।
इस दौरान नीलेश यादव, गवां के पूर्व चेयरमैन डाॅ. अखिलेश अग्रवाल, इंदु रानी, उमेश शर्मा, तेजपाल सैनी, संसार सिंह, विजय यादव आदि रहे।
0000
श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, मुख्य स्नान कल
गवां। सिसौना डांडा में मेले की शुरूआत के साथ ही श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। हालांकि, मुख्य स्नान बुधवार यानी पांच नवंबर को है। श्रद्धालु गोदावरी और नर्मदा नाम से बनाए घाटों पर स्नान करके पुण्य लाभ पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें