चंदौसी। अखिल भारतीय युवा उद्योग व्यापार मंडल ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के विश्व कप विजेता होने पर टीम को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। मंडल की ओर से बीसीसीआई अध्यक्ष को पत्र भेजकर टीम को चंदौसी आमंत्रित करने की अनुमति मांगी गई है। मंडल के जिला अध्यक्ष सागर गुप्ता ने बताया कि संस्था महिला क्रिकेट टीम, उनकी कप्तान, कोच और सपोर्ट स्टाफ को चंदौसी बुलाकर भव्य सम्मान समारोह आयोजित करना चाहती है। टीम के सम्मान में भोज का भी आयोजन किया जाएगा। कहा कि महिला क्रिकेट टीम की यह ऐतिहासिक जीत न केवल देश के लिए गर्व का विषय है, बल्कि महिला सशक्तिकरण का भी प्रतीक है। उन्होंने बताया कि संस्था का उद्देश्य महिलाओं को आगे बढ़ाने और खेल को प्रोत्साहन देने का है। उन्होंने उम्मीद जताई कि बीसीसीआई इस आयोजन के लिए अनुमति प्रदान करेगा।