फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाएदार बताकर काट दी 250 घर वाले गांव मलुआ की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत विभाग द्वारा बकाएदार बताकर 250 घर वाले गांव मलुआ के घेर की बिजली काट दी गई जिससे पूरे गांव में अंधेरा है। वहीं 14 नलकूप भी ठप पड़ गए हैं। बिजली आपूर्ति कटने से ग्रामीणों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही खेतों में खड़ी धान की फसल की सिंचाई भी प्रभावित होने लगी है। विभागीय अधिकारी बिल जमा करने पर ही आपूर्ति सुचारु कराने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के भिरावटी ग्राम पंचायत का मजरा मलुआ के घेर एक नया गांव बना था। यहां करीब 250 परिवार रहते है। गांव के सभी लोग बिजली का कनेक्शन ले रखे हैं लेकिन समय से बिजली का बिल जमा नहीं किए। ज्यादा बिल बकाया होने पर बिजली विभाग ने मंगलवार की दोपहर गांव की मेन लाइन काट आपूर्ति को ठप कर दिया जिससे भीषण गर्मी में ग्रामीण रहने को मजबूर हैं। गांव की मुख्य लाइन से ही करीब 14 किसानों के नलकूप भी लगे हैं। उनका बिजली का बिल भी जमा नहीं है। मुख्य लाइन काटने से गांव के 250 परिवार व 14 नलकूप संचालक किसान प्रभावित हुए हैं। बिजली न मिलने से धान की फसल रोपाई व सिंचाई प्रभावित हो रही है। बिजली विभाग ने गांव में मंगलवार को बिजली का बिल जमा कराने के लिए कैंप का आयोजन किया था लेकिन किसी भी ग्रामीण ने बकाया बिजली का बिल जमा नहीं किया। इसके बाद विभाग ने कार्रवाई की।
हमें नहीं थी कैंप की जानकारी
ग्रामीण अमर सिंह, तोताराम, पप्पू, नरेश कुमार, उमेश कुमार, टुंडी सिंह ने बताया कि हमें गांव में कैंप लगने की जानकारी नहीं दी गई। गांव के सभी लोग किसान है। इसलिए सुबह से ही खेतों पर धान की रोपाई करने के लिए निकल जाते है। इसलिए कोई कैंप में कोई नहीं पहुंच पाया।
विज्ञापन

बिजली उपभोक्ताओं पर एक साल से अधिक का बकाया है। 15 जुलाई तक सरचार्ज की पूरी छूट के बाद बिल जमा करने के लिए उपभोक्ताओं को लगातार बताया जा रहा है लेकिन गांव मलुआ के घेर के किसी व्यक्ति ने बकाया बिल जमा नहीं किया। इसके चलते गांव की बिजली काट दी गई है। बिल जमा करने के बाद लाइन को चालू कर दिया जाएगा। इस गांव के नलकूप के बिल भी बिल बकाया हैं। -पुनीत कुमार दुबे, एसडीओ धनारी
विज्ञापन

किसानों की बिजली काटना गलत है। पहले चेतावनी देनी चाहिए थी। धान की फसल सिंचाई प्रभावित हो रही है। फसल सूख रही हैं। किसान आक्रोशित हैं।
रेखा यादव, ग्राम प्रधान भिरावटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें