फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दस दिन भी नहीं टिका 10 लाख से बना नाला

Tue, 13 Aug 2024 02:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
नरौली (संभल)। नगर पंचायत में दस लाख की लागत से बने नाले की दीवारें निर्माण के दस दिन बाद ही गिर गईं। सभासदों और लोगों ने नाले के निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। जबकि नगर पंचायत अध्यक्ष का दावा है कि निर्माण एजेंसी ने अभी नाला हैंडओवर नहीं किया है।
विज्ञापन

कस्बे में अलावलपुर रोड पर पानी की निकासी के लिए 10 लाख रुपये की लागत से 400 मीटर लंबे नाले का निर्माण कराया गया है। दस दिन पहले ही नाले का निर्माण कार्य पूरा हुआ था। निर्माण के दौरान सभासदों ने मानक के अनुसार निर्माण कार्य न होने का आरोप लगाया था। साथ ही अधिकारियों से निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग करने की शिकायत भी की थी। लेकिन अधिकारियों ने संज्ञान नहीं लिया। निर्माण के दस दिन बाद रविवार को बारिश के दौरान कई जगह नाले की दीवारें गिर गईं। सभासद रजत कश्यप, फहीम, राममोहन दिवाकर, कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने नगर पंचायत प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया है। कहा कि जैसे तैसे नाले का निर्माण कार्य हुआ। मानकानुसार काम न होने की वजह से महज दस दिन में नाला गिर गया।


वर्जन
अलावलपुर रोड पर नाले का निर्माण चल रहा है। अभी नाले का भुगतान नहीं किया गया है। ठेकेदार को मानक के अनुसार काम करने के निर्देश दिए हैं। -बिट्टन मलिक, चेयरमैन, नगर पंचायत नरौली
विज्ञापन

ठेकेदार को नोटिस देकर जबाव मांगा जाएगा। साथ ही जेई से भी जांच कराई जाएगी। इसके अलावा स्वयं निरीक्षण करूंगा। यदि मानकों में कमी पाए जाती है तो संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी। - रामकृष्ण वर्मा, अधिशासी अधिकारी, नरौली
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें