फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: रक्षाबंधन पर दो दिन रोडवेज बसों के बढ़ाए जाएंगे फेरे

Tue, 13 Aug 2024 02:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। रक्षाबंधन पर बहनों को भाइयाें के घर जाने में दिक्कत का सामना न करना पड़े। इसके लिए परिवहन निगम ने योजना बनाई है कि जो बसें सामान्य दिनों में आठ चक्कर लगाती हैं वह रक्षाबंधन और उसके अगले दिन दस चक्कर लगाएंगी। इससे बहनों को सफर करने में आसानी होगी और यात्रा के दौरान जो बसों की मारामारी रहती है उससे भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

संभल से मुरादाबाद के लिए 28 रोडवेस बसें चलती हैं। इसके अलावा तीन बसें मेरठ, दो अलीगढ़ के लिए चलती हैं। कुल 33 रोडवेज बसों में दो रोडवेज बस निगम की हैं। बाकी 31 बसें अनुबंधित हैं। कार्यवाहक रोडवेज बस स्टेशन प्रभारी ताराचंद्र ने बताया कि संभल से मुरादाबाद के लिए एक बस प्रतिदिन आठ चक्कर लगाती है। रक्षाबंधन पर दो दिन के लिए बसों के चक्कर आठ से बढ़ाकर दस कर दिए जाएंगे। जिससे महिलाओं को यात्रा करने में बाधा न हो। भीड़ काफी रहती है। इसको देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। मालूम हो संभल से मुरादाबाद के लिए कई हजार यात्रियों का प्रतिदिन आना जाना रहता है। रक्षाबंधन पर सबसे ज्यादा भीड़ रहती है तो बसों में महिला यात्रियों को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ती है। निगम ने इसी समस्या को देखते हुए रक्षाबंधन पर दो दिन के लिए बसों के चक्कर बढ़ाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें