फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: शासन से जिले को मिले 10 नए शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। जिले के शहरी क्षेत्र में भी शासन की ओर से आयुष्मान आरोग्य मंदिर (मिनी सरकारी अस्पताल) बनाने को मंजूरी मिली है। इसके तहत जिले में 10 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनाए जा रहे हैं। इनमें दो आयुष्मान आरोग्य मंदिर बहजोई में तथा आठ संभल में हैं।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी व चंदौसी के सीएचसी प्रभारी डॉ. हरवेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में बहजोई में मोहल्ला काली मंदिर रोड व यादव कॉलोनी में तथा संभल में मोहल्ला आलम सराय, शहजादी सराय, रायसत्ती, हिंदूपुरा खेड़ा, बदायूं दरवाजा, कोटपूर्वी, हयातनगर पश्चिम व बरखेड़ियां में आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनाए जा रहे है।
नोडल अधिकारी ने बताया कि इन सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर के संचालन के लिए तय स्थानों पर किराये के भवन लिए गए हैं। चिकित्सकों व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की तैनाती भी हो गई है। अब शासन स्तर से सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर में स्टाफ नर्स व एएनएम की तैनाती होनी है।
विज्ञापन

फिलहाल, जिला स्तर पर इन आयुष्मान आरोग्य मंदिर के लिए फर्नीचर व उपकरण आदि सामान भी मिल गया है। अब जिला स्तर से यह फर्नीचर व उपकरण इन आयुष्मान आरोग्य मंदिर के लिए भेजा जा रहा है। उम्मीद है कि सोमवार तक यह सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर शुरू हो जाएंगे और यहां मरीजों को उपचार व दवा का लाभ मिलेगा।


इनसेट

जिले में 19 शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर पहले से हैं संचालित

बहजोई। नोडल अधिकारी डॉ. हरवेंद्र सिंह ने बताया कि इससे पहले जिले में 19 शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर पूरी तरह से संचालित हैं। इनमें गवां में एक, बबराला में एक, नरौली में एक, सिरसी में एक, चंदौसी में नौ व संभल में छह संभल में शामिल है। इनमें चिकित्सक की ओर से मरीजों का उपचार कर दवा उपलब्ध कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें