फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पश्चिमी यूपी में बेंच के लिए आज बाजार बंद रखने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच स्थापित करने की मांग को लेकर बुधवार को बाजार बंद का आह्वान किया गया है। संभल बार एसोसिएशन और डिस्ट्रिक्ट सीनियर बार एसोसिएशन एवं लाइब्रेरी ने इस बंद का आह्वान किया है और आमजन के साथ, अधिवक्ता, व्यापारी और सामाजिक संगठनों के साथ बैठक करके सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन

संभल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि अधिवक्ता चेंबर बंद रखकर न्यायालयों और कार्यालयों का पूर्ण बहिष्कार करेंगे। बताया कि पश्चिमी यूपी के लाखों वादकारियों को न्याय के लिए प्रयागराज हाईकोर्ट तक लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। इससे समय, धन और ऊर्जा की बर्बादी होती है। हाईकोर्ट की स्थापना से न सिर्फ न्याय सुलभ होगा, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी।
एसोसिएशन के कार्यवाहक सचिव रामकिशन सिंह ने बताया कि यह मांग लंबे समय से लंबित है। केंद्र की मोदी सरकार से उम्मीद है कि शीघ्र ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता और अधिवक्ताओं की लंबे समय से चली आ रही इस न्यायसंगत मांग पर सकारात्मक निर्णय लेगी।
विज्ञापन

इस दौरान शरदचंद्र भारद्वाज, रवि चौधरी, मनीष आर्य, राकेश गुप्ता, वसी हसन, अनिल त्यागी, अतुल रस्तोगी, नीरज गुप्ता, प्रदीप चौधरी, मदनपाल सिंह, लोकेश प्रजापति आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें