फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पावर हाउस कॉलोनी का जर्जर मार्ग राहगीरों के लिए बना मुसीबत

Thu, 24 Oct 2024 03:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। नगर पालिका में शामिल होने के वर्षों बाद भी पावर हाउस कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर सड़क नहीं बन सकी है। जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना पड़ रहा है। कई बार सड़क निर्माण की मांग उठी, लेकिन नगर पालिका ने ध्यान नहीं दिया है।
विज्ञापन

जनपद न्यायालय के सृजन के बाद 2020 में पावर हाउस कॉलोनी की संपत्ति में मोटर वाहन दुर्घटना अधिकरण की स्थापना हुई थी। जिसमें पूरे जिले के मोटर वाहन दुर्घटना से संबंधित मुकदमे का विचारण होता है। लगभग 600 मुकदमे विचाराधीन हैं। प्रतिदिन अधिवक्ताओं सहित काफी बड़ी संख्या में वादकारी न्यायालय में उपस्थित होते हैं। मोटर वाहन दुर्घटना अधिकरण के चेयरमैन जनपद न्यायाधीश स्तर के अधिकारी इन मुकदमों की सुनवाई करते हैं। हैरानी की बात ये है कि जनपद स्तरीय न्यायालय में पहुंचने के लिए उबड़ खाबड़ रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है। सड़क की ईंटे उखड़ गई हैं। जिससे पैदल चलने वाले ठोकर लगने से चोटिल हो जाते हैं। बरसात के दिनों में स्थिति और भी विकराल हो जाती है। अधिवक्ताओं का कहना है कि कई बार नगर पालिका से सड़क निर्माण की मांग की गई। हर बार आश्वासन ही मिला। समस्या का समाधान नहीं हो सका। सड़क निर्माण कराया जाए।

इस मार्ग पर रहती है काफी आवाजाही
पावर हाउस कॉलोनी मार्ग शहर में प्रवेश करने का मुख्य मार्ग की तरह हो गया है। तहसील की ओर से ग्रामीण अंचलों से आने वाले ग्रामीण भी शॉटकट रास्ता अपनाते हुए इसी मार्ग से शहर में प्रवेश करते हैं। वहीं इस मार्ग पर सड़क किनारे फड़ वाले बैठते हैं। जिनसे पालिका टैक्स वसूलती है। वहीं इस मार्ग पर बिजली विभाग की कार्यशाला भी है। जिससे ये मार्ग काफी व्यस्त रहता है।
विज्ञापन


न्यायालय परिसर के बाहर जर्जर सड़क होने से आने जाने में काफी दिक्कत होती है। आए दिन पैदल चलने वाले लोग ठोकर खाकर चोटिल हो जाते हैं। यहां तक वाहन भी लाने में परेशानी होती है। -सफिया कादिर, अधिवक्ता
-
महिला अधिवक्ता होने के तौर पर न्यायालय आने जाने मे सड़क खराब होने से ई-रिक्शा भी वहां से नहीं जाता है। कई बार काफी दूर पैदल चल कर रेलवे फाटक तक जाना पड़ता है। -रंजना शर्मा, अधिवक्ता
-
बरसात के दिनों में उखड़ी सड़क पर जलभराव होने से न्यायालय तक पहुंचने में काफी परेशानी होती है। यहां छुट्टा पशुओं का भी जमाबड़ा रहता है। जिससे हमला होने का भी भय बना रहता है। सड़क निर्माण कराया जाना आवश्यक है। -सुनील कुमार सिंह, अधिवक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें