फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: विद्युत उपकेंद्र संभल के पुराने ब्रेकर पैनल बदले जाएंगे, 26 को बंद रहेगी बिजली

Thu, 24 Oct 2024 03:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। विद्युत उपकेंद्र संभल (शहरी) के पुराने व खराब हुए वीसीबी ब्रेकर पैनल बदले जाएंगे। 26 अक्तूबर सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक यह कार्य होगा। इस अवधि में संबंधित बिजलीघर से जुड़े उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिलेगी।
विज्ञापन

ब्रेकर पैनल के बदल जाने से आपूर्ति में सुधार होगा और सीटी आदि फुुंकने की समस्या दूर होगी। एसडीओ शहर संतोष त्रिपाठी ने बताया कि बिजनेस प्लान योजना के अंतर्गत यह कार्य होंगे। इस अवधि में 11केवी, एसडीएम कोर्ट, टाउन-2, टाउन-3, टाउन-4 आदि फीडर से जुड़े शहरी क्षेत्र शहजादी सराय, एसडीएम कोर्ट, नूरियो सराय, सैफ खां सराय, दुर्गा कॉलोनी, बरेली सराय, कोतवाली क्षेत्र, मोहल्ला ठेर आदि स्थानों पर आपूर्ति बंद रहेगी। करीब 9 घंटे आपूर्ति नहीं मिलेगी।

गवां, रजपुरा और हिरौनी की बिजली आपूर्ति चार घंटे बंद रहेगी
गवां। सड़क किनारे लगी हाईटेंशन लाइन की शिफ्टिंग होने के कारण बृहस्पतिवार को कस्बा गवां, रजपुरा और हिरौनी बिजली घर को जोड़ने वाले गांवों में दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। गवां बिजलीघर के अवर अभियंता आलोक कुमार ने बताया कि हाईटेंशन लाइन को शिफ्ट करने के लिए आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें