फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: घने कोहरे में बढ़ी परेशानी तो धूप से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कड़ाके की सर्दी के बीच रविवार को सुबह घना कोहरा रहा। सफर के दौरान वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कामकाज वाले स्थानों की तरफ जाने वाले लोग भी परेशान रहे। हालांकि धूप निकल आने पर लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन

रविवार को सुबह घना कोहरा छाए रहने के कारण दृश्यता शून्य जैसी रही। वाहनों की गति धीमी रही क्योंकि कुछ दूरी का नजारा भी नहीं दिख रहा था। कई वाहन चालकों ने रुक-रुक कर सफर किया। वहीं लोग कामकाज वाले स्थानों की तरफ बढ़े तो कड़ी सर्दी में ठिठुर गए। जगह-जगह अलाव तापकर राहत पाने का प्रयास किया। इस बीच सूर्यदेव ने दर्शन दिए धूप निकल आई तो लोग राहत महसूस करने लगे। शाम होने पर भी कड़ी सर्दी का माहौल बनने लगा। तब लोग जरूरी काम निपटाकर घरों में कैद होने लगे। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें