फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जागरूक लोगों के माध्यम से उठाएंगे रेल लाइन की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिला संघर्ष समिति की रविवार को गांव गैलुआ में बैठक हुई। इसमें संभल-गजरौला रेल लाइन विस्तारीकरण की मांग को लेकर चर्चा की गई। निर्णय लिया कि जागरूकता अभियान को आगे भी लगातार जारी रखकर चरणबद्ध तरीके से इस मांग को जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन

अधिवक्ता चौधरी रविराज चाहल ने कहा कि इस वर्ष के आम बजट में भी हमें निराशा मिली है। लेकिन हमें निराश नहीं होना है और अपने जागरूकता अभियान को जारी रखना है। हम क्षेत्र के साधु-संतों, ग्राम प्रधानों, जिला पंचायत सदस्यों व क्षेत्र के जागरूक लोगों के द्वारा अपनी मांग को उचित माध्यम से प्रधानमंत्री व रेल मंत्री तक लगातार पहुंचाते रहेंगे। एक सप्ताह एक ज्ञापन अवश्य भेजा जाएगा। ताकि हमारी मांग लगातार भारत सरकार तक पहुंचती रहे।
कामेश चौधरी ने कहा सरकार न जाने क्यों हमारे साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। प्रधानमंत्री द्वारा देश में रेल का जाल बिछाया जा रहा है लेकिन संभल की लगातार अनदेखी की जा रही है। महावीर सिंह ने कहा कि इस मांग को करते हुए हैं हमारे पूर्वजों ने काफी प्रयास किए हैं लेकिन आज तक यह मांग पूर्ण नहीं हो सकी है। हमारा
विज्ञापन

लगातार प्रयास जारी रहेगा। इस बार के आम बजट में हमें काफी निराशा मिली है। इस दौरान योगेश कुमार, चंद्रभान जाटव, शीशपाल सिंह, बंसी, वीरेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, मनोज कुमार, रामावतार सिंह, मोहम्मद यामीन आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें