फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन मौतों से गांव में मचा कोहराम

Fri, 06 Apr 2018 01:31 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
विज्ञापन
सुखवीर। (फाइळ फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ट्रक बाइक भिड़ंत में तीन युवकों की मौत के बाद करिया खेड़ा बगुर्रा व गढ़ी बिचौला गांव में कोहराम मच गया। यदि पीछे आ रही बाइक का चालक रिस्क नहीं लेता तो शायद हादसा और भी बड़ा हो सकता था। 
विज्ञापन

शाम के करीब सवा पांच बजे करियाखेड़ा बगुर्रा गांव में जगदीश यादव व सुखवीर सिंह यादव की ट्रक से कुचलकर मौत की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली तो गांव में कोहराम मच गया।


दोनो परिवारों के लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। घटना की जानकारी जिसे भी मिली, वह मौके की ओर दौड़ पड़ा। जगदीश की पत्नी दुर्वेश यादव व चार बच्चे, सुखवीर की पत्नी विमलेश यादव व चार बच्चे तथा राज मिस्त्री मुम्त्याज की पत्नी आसमीन व तीन बच्चे हैं। तीनों ही मृतक गरीब परिवार के लोग है। तीनों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। गढ़ी बिचौला गांव में मुम्त्याज गांव में मृतक के परिजनों में गम व्याप्त है।
विज्ञापन




 देर शाम पुलिस ने किसी तरह परिजनों को समझा बुझाकर शवों को अपने कब्जे में लिया था, जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की तैयारी है। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि मृतकों के पीछे नन्हें बाइक लेकर आ रहा था, जिसके पीछे गांव के ही औतारी व डीपी बैठे थे, लेकिन जैसे ही उसने देखा कि सामने वाली बाइक को ट्रक ने कुचल दिया है और ट्रक उनकी बाइक की ओर आ रहा है तो चंद सेकेंड पहले ही उसने बाइक को खाई की ओर कर दिया। तीनों बाइक सवार कच्ची सड़क की ओर गिर गए, बाइक खाई में जाकर गिरी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें