फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: चार दिन बाद भी नहीं हुई नहर में मिले युवती के शव की पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के गांव महमूदपुर इम्मा के जंगल में बृहस्पतिवार को मिले युवती के शव की शिनाख्त चार दिन बाद भी नहीं हुई है। पुलिस ने अपने जिले के सभी थानों के साथ ही आसपास के जिलों में शव मिलने की सूचना दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी नहीं मिली है।
विज्ञापन

इसलिए कार्रवाई आगे नहीं बढ़ी है। शिनाख्त कराने के लिए प्रयास जारी हैं। मालूम हो करीब 18 वर्षीय युवती का शव नहर में भरे पानी से बरामद किया गया था। युवती ने काले कपड़े पहने हुए थे। नाक से खून निकल रहा था। बृहस्पतिवार की सुबह या बुधवार की रात में ही शव फेंके जाने की आशंका पुलिस ने जाहिर की थी। चार दिन बाद भी पहचान नहीं होने से प्रतीत होता है कि युवती कहीं दूर की रहने वाली थी। हत्या के बाद शव को नखासा थाना क्षेत्र में फेंका गया है।
नखासा थाना प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी नहीं मिली है। इसलिए कार्रवाई आगे नहीं बढ़ी है। वहीं रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव भोपतपुर के नजदीक गवां हसनपुर मार्ग पर 15 जून की सुबह मिले युवती के शव की भी पहचान नहीं हो सकी है। युवती की हत्या कर शव फेंका गया था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। लेकिन खुलासा तो दूर की बात अभी पहचान तक नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें