फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: डाकघर में टोकन लेने के लिए बेकाबू हुई भीड़

Sun, 02 Feb 2025 12:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
चंदौसी के मुख्य डाकघर में आधार कार्ड के टोकन लेने को उमड़ी भीड़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन
चंदौसी।
विज्ञापन

आधार कार्ड बनवाने और संशोधित कराने वालों की मुसीबतें कम नहीं हो रही हैं। शनिवार को मुख्य डाकघर में आधार संबंधित कार्य के लिए टोकन वितरण किए गए। इस दौरान लोगों के बीच जमकर धक्कामुक्की हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जैसे तैसे व्यवस्था संभाली। इसके बाद टोकन वितरण किए गए। जिले में आधार केंद्रों की संख्या समिति है, जबकि आधार संबंधित कार्य कराने वालों की संख्या बड़ी तादाद में है। ऐसे में केंद्रों पर बढ़ती भीड़ को रोकने के लिए टोकन व्यवस्था लागू की गई है। महीने में एक बार दो से तीन माह की तारीख देकर टोकन वितरण किए जा रहे हैं। इसी क्रम में चंदौसी के मुख्य डाकघर में शनिवार को टोकन वितरण किए गए। सुबह से ही मुख्य डाकघर पर बच्चे, बड़े बुजुर्ग, महिलाओं समेत हजारों की संख्या में लोग फव्वारा चौक और सुभाष रोड तक लाइन लगाकर खड़े हो गए। सुबह कर्मचारी डाकघर पहुंचे और टोकन वितरण शुरू किए तो लोगों में धक्कामुक्की शुरू हो गई। साथ ही शोरशराबा होने लगा। व्यवस्था बिगड़ती देख पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद मौके पर प्रभारी निरीक्षक मोहित कुमार पहुंच गए। जैसे तैसे उन्होंने व्यवस्था संभाली। इसके बाद लोगों को एसएम कॉलेज के मैदान में एकत्र कर टोकन वितरण किए गए।

व्यवस्था संभालने में छूटे पुलिस के पसीने
शनिवार को मुख्य डाकघर में लोगों की सुबह से काफी भीड़ थी। फव्वारा चौक और सुभाष रोड पर लोगों को लंबी कतार लगी थी। लोगों के बीच धक्कामुक्की हो रही थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जैसे तैसे व्यवस्था संभाली। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक ने स्वयं ही लोगों को टोकन वितरण किए। व्यवस्था संभालने में पुलिस के पीसने छूट गए।
विज्ञापन

जाम से लोग हुए परेशान
मुख्य डाकघर में आधार टोकन के लिए सुबह से लोगों की लाइन लगी थी। जिससे सुभाष रोड और फव्वारा चौक पर जाम की स्थिति बन गई। ऐसे में लोगों को आजाद रोड की ओर से होकर जाना पड़ा। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्था संभाली, तब जाकर यातायात सामान्य हुआ।
विज्ञापन

गुन्नौर और बबराला में भी बंद पड़े केंद्र
तहसील क्षेत्र में बबराला और गुन्नौर के डाकघर में आधार केंद्र संचालित थे। वह भी करीब डेढ़ महीने से बन पड़े हैं। ऐसे में तहसील क्षेत्र के तमाम लोग लोग बदायूं, बुलंदशहर, अमरोहा जनपद के विभिन्न शहरों के चक्कर लगा रहे हैं।

चंदौसी में इन स्थानों पर चल रहे आधार केंद्र

मुख्य डाकघर सुभाष रोड

उप डाकघर ब्रह्म बाजार

उप डाकघर बैंक रोड
वर्जन
करीब 2600 टोकन वितरण किए गए हैं। इनमें 30 अप्रैल तक की तारीख दी गई है। अब एक मई को टोकन वितरण किए जाएंगे। -पंकज वैश्य, पोस्टमास्टर मुख्य डाकघर चंदौसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें