फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सभासद ने ईओ को गिनाईं वार्ड 17 की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। वार्ड नंबर 17 के सभासद तरुण कुमार नीरज ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को पत्र देकर वार्ड में व्याप्त मूलभूत समस्याओं के निस्तारण की मांग की है।
विज्ञापन

सभासद ने बताया कि वार्ड के कई हिस्सों में सड़कों पर गड्ढे हो गए हैं और नालियां टूटी पड़ी हैं, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। इस संबंध में कई बार पालिका प्रशासन को मौखिक और लिखित रूप से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक किसी प्रकार की मरम्मत नहीं कराई गई। दो माह पूर्व अवर अभियंता (निर्माण) को कुछ स्थानों पर लोहे के जाल लगवाने का अनुरोध किया गया था, लेकिन अब तक कार्य नहीं हुआ। वार्ड में कई जगहों पर पानी की पाइपलाइन में लीकेज होने के कारण जलभराव की स्थिति बनी हुई है। लीकेज की मरम्मत के बाद भी सड़कों की खोदाई को वैसे ही छोड़ दिया गया है, जिससे स्थिति और खराब हो रही है। सभासद ने ईओ से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है ताकि वार्ड वासियों को राहत मिल सके। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें