फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: वाल्मीकि धर्म समाज ने नशे को त्यागने पर दिया जाेर

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। पवांसा के गांव चिरौली भगवंतपुर में रविवार को भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के द्वारा समाज को शिक्षित करने और नशाखोरी पर राेक लगाने को लेकर बैठक की गई। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संचालक कर्मवीर लल्ला बाबू द्रविड़ रहे। उन्होंने कहा कि समाज को शिक्षित करना होगा। अंधविश्वास, नशाखोरी, जुआ, शराब जैसी आदतों को त्यागने के लिए संकल्प लेना होगा।
विज्ञापन

परिवार के लोगों को अपने बच्चों पर विशेष ध्यान रखना होगा। क्योंकि बच्चों पर ध्यान नहीं देंगे तो वे गलत संगत का शिकार हो जाएंगे। युवा पीढ़ी को सुधारने के लिए समाज के लोगों को जागरूकता की जरूरत है। धर्म समाज को अपने आप में एकता बनाए रखनी है। परिवार की कोई परिस्थिति हो लेकिन अपने बच्चों को उच्च शिक्षा जरूर दिलाएं।
शिक्षा से ही समाज का कल्याण संभव है। हम लोग राजनीति तौर पर एक नहीं हो सकते, लेकिन धार्मिक तौर पर हम एक हो सकते हैं। इस दौरान केसरी सिंह, जगजीवन, शिवम बिल्ला, विशाल सरन, प्रेम, नरेश बाल्मीकि, राजा बाबू बाल्मीकि, लाला बाल्मीकि, गोकुल बाल्मीकि, अतर सिंह बाल्मीकि, आकाश बाल्मीकि, कमल बाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें