फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बच्चे के दादा ने एसपी से खुलासे की मांग की

Sat, 25 Apr 2026 01:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
धनारी में घटनास्थल का निरीक्षण करते एएसपी मनोज कुमार रावत। संवाद
विज्ञापन
धनारी। दो माह बाद बच्चे की हत्या का खुलासा न होने पर अपर पुलिस अधीक्षक ने घटना का निरीक्षण किया और थानाध्यक्ष और पुलिस क्षेत्राधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

बता दें कि 15 फरवरी को धनारी पट्टी बालू शंकर निवासी 7 वर्षीय अंशु दोपहर 11 बजे खेलते समय गायब हो गया था। बच्चे के दादा चंद्रपाल ने जिसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बच्चे की गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। लेकिन बच्चे का सुराग नहीं लग पाया। 26 फरवरी को जंगल में ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह के गेहूं के खेत में शव पड़ा मिला था। शव की शिनाख्त मृतक के दादा चंद्रपाल ने कपड़ों से पहचान की। पुलिस ने इस संबंध में कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की लेकिन बच्चे की हत्या का खुलासा नहीं हो सका। मृतक के दादा चंद्रपाल ने गांव के दो लोगों पर शक जाहिर किया था। पुलिस की पूछताछ में दोनों निर्दोष निकले।
घटना दो माह से अधिक होने पर मृतक के दादा चंद्रपाल, ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह को साथ लेकर मंगलवार को पुलिस अधीक्षक से मिले और घटना के खुलासे की मांग की। शुक्रवार की शाम 6 बजे एएसपी मनोज कुमार रावत और सीओ प्रदीप कुमार व थानाध्यक्ष संजय कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। जहां बारीकी से जांच की गई। एएसपी ने सीओ को दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें