फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: शव यात्रा निकालने के दौरान छोड़ी आतिशबाजी से छप्पर में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी/नरौली। बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव प्रहलादपुर में वृद्ध सेवाराम (75) का निधन हो गया। परिजन वृद्ध की शव यात्रा निकालने के दौरान आतिशबाजी कर रहे थे। तभी आतिशबाजी से निकली चिंगारी किसान के छप्पर में जा गिरी। जिससे छप्पर में आग लग गई। इससे यहां नीचे बंधी भैस झुलस गई। अग्निशमन दल ने पहुंच आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

गांव प्रहलादपुर के किसान सेवाराम का निधन शनिवार की शाम पांच बजे हो गया था। जिसकी शव यात्रा रविवार की दोपहर दो बजे निकाली गई। शव यात्रा के दौरान परिजनों द्वारा आतिशबाजी छोड़ी जा रही थी। तभी आतिशबाजी के दौरान चिंगारी निकल किसान वालेश के छप्पर में जा गिरी। कुछ देर बाद छप्पर से आग की लपटें निकलनी लगी। आग की लपटें निकलती देख किसानों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।
छप्पर के नीचे बंधी भैंस को निकाला। मगर तब तक भैंस काफी झुलस गई। मौके पर पहुंचे किसानों ने आग पर पानी डालना शुरू कर दिया। साथ ही अग्निशमन दल को सूचना दे दी। कुछ देर बाद पहुंची अग्निशमन दल ने पानी की बौछार मारकर छप्पर में लगी आग को बुझाया। घटना की सूचना मिलने पर पशु चिकित्सक भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने झुलसी भैंस का उपचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें