फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मौसम में बदलाव से सर्दी-जुकाम, बुखार के मरीज बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर लोगों की सेहत पर पड़ने लगा है। कभी तेज धूप तो कभी बारिश के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है, जिससे सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जिला अस्पताल में इन दिनों ऐसे मरीजों की भीड़ देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

चिकित्सक दवा के साथ-साथ लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दे रहे हैं।
बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक रही। जनरल फिजिशियन डॉ. चमन प्रकाश ने बताया कि मौसम में अचानक बदलाव के कारण लोग तेजी से बीमार हो रहे हैं। वर्तमान में अस्पताल में सबसे अधिक सर्दी-जुकाम, बुखार और रक्तचाप (बीपी) से संबंधित मरीज पहुंच रहे हैं।
उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पहले प्रतिदिन 30 से 40 मरीज इस तरह की शिकायतों के साथ आ रहे थे, लेकिन पिछले कुछ दिनों से यह संख्या बढ़कर 60 से 70 मरीज प्रतिदिन तक पहुंच गई है। गर्मी और उमस के कारण भी लोगों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

डॉ. चमन प्रकाश ने लोगों को सलाह दी कि कड़ी धूप में अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें। डिहाइड्रेशन से बचाव के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें। तला-भुना भोजन कम खाएं और हरी सब्जियों तथा पौष्टिक आहार को प्राथमिकता दें। खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों और कटे हुए फलों का सेवन करने से बचें। हल्का और ताजा भोजन करें तथा शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए गुनगुना पानी पीने की आदत अपनाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें