फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष ने बवाल प्रभावित क्षेत्र को देखा

विज्ञापन
संभल का दाैरा करते अल्पसंख्यक आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष। - फोटो : संभल का दाैरा करते अल्पसंख्यक आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संभल। 24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल की जांच के लिए राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा संभल पहुंचे। उन्होंने बवाल वाले इलाके का दौरा किया है। साथ ही जामा मस्जिद परिसर में पहुंचकर जामा मस्जिद कमेटी से भी जानकारी ली। इस दौरान अधिकारियाें से भी घटना को लेकर जानकारी की।
डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने भी मुलाकात कर घटना से अवगत कराया। अध्यक्ष ने कहा कि वह शांति बहाली के लिए पहुंचे हैं। हालांकि यह सांप्रदायिक विवाद नहीं था। लेकिन इसके बवाल के बाद जो अशांति फैली है, वह खत्म हो और सभी समुदाय के लोग आपसी भाईचारे के साथ रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष ने बताया कि काफी लोगों से बातचीत की है। आम लोगों के साथ अधिकारियों से भी जानकारी ली है। इस जानकारी के बाद यह जानकारी सामने आई है कि जामा मस्जिद सर्वे के दौरान जो बवाल हुआ था उसको काबू करने में पुलिस-प्रशासन सफल रहा था। जामा मस्जिद में पहुंचकर कमेटी से भी घटना के बारे में जानकारी ली है। इन सभी बयान और तथ्यों को देखते हुए अंतिम निर्णय लिया जाएगा और उसके बाद केंद्र सरकार को रिपोर्ट दी जाएगी। जो भी जरूरी होगा उसके लिए आग्रह भी किया जाएगा। इसमें प्रदेश सरकार को भी अवगत कराया जाएगा। जिससे शहर में शांति कायम रहे और लोग एक दूसरे से प्रेम और सद्भाव के साथ रहें। अध्यक्ष को एएसपी श्रीश्चंद्र, एसडीएम वंदना मिश्रा और सीओ अनुज कुमार ने घटनास्थल पर ले जाकर जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें