फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगन में सो रही महिला पर सांड़ ने किया हमला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी (संभल)। क्षेत्र के गांव भकरौली में सांड़ ने चारपाई पर सोते समय महिला पर हमला कर दिया। उसकी गर्दन में सींग मारकर मौत के घाट उतार दिया है। सांड़ के हमले के बाद ग्रामीण भयभीत हैं और अकेले जंगल जाने से कतरा रहे हैं। परिजनों ने पीएम कराए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

थाना धनारी क्षेत्र के गांव भकरौली निवासी तारावती (50) का मुरादाबाद- आगरा हाईवे पर चौराहे के पास घर है। सोमवार की सुबह करीब चार बजे महिला ने अपनी भैंसों को चारा डाला और आंगन में पड़ी चारपाई पर सो गई। सुबह करीब पांच बजे सांड़ ने चारपाई पर सोते समय हमला कर दिया। सुबह जब महिला के परिजन उठे, तो महिला का शव चारपाई पर पड़ा था। घर का दरवाजा खुला हुआ था। महिला के गले में नुकीली चीज का जख्म बना हुआ था। यह देखकर परिजनों की चीख निकल गई। चीख सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए। महिला के बेटे कालू ने बताया कि सांड़ ने उसकी मां पर सोते हुए हमला किया। इससे ही उसकी मौत हुई है। परिजनों ने किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं की। पुलिस को सूचना दिए बिना ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
मृतक के तीन बेटी व एक बेटा है
मृतक महिला के तीन बेटी और एक बेटा है। एक बेटी व एक बेटे की शादी हो चुकी है। दो बेटियों की शादी होने बाकी है। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि करीब तीन साल पहले महिला के पति का शव भी रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला था।
विज्ञापन

सांड़ के हमले से ग्रामीण भयभीत, जंगल जाने से कतरा रहे
धनारी। मृतक के बेटे ने सांड़ के हमले में महिला की मौत होने की बात ही है। सांड़ के हमले से ग्रामीण भयभीत हैं। अकेले जंगल जाने से कतरा रहे हैं। ग्रामीणों को सांड़ के हमले का खतरा सता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें