फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन करती रही इंतेजार, दूल्हा नहीं लेकर पहुंचा बरात

Thu, 23 Feb 2023 01:15 AM IST
ranjeett ranjeett अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद
विज्ञापन
marriage demo, shadi, विवाह - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
रजपुरा(संभल)। रजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की रात बरात मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र से आनी थी लेकिन दूल्हा बरात लेकर नहीं पहुंचा। इसकी जानकारी दुल्हन और उसके परिजनों को हुई तो खुशियां गम में बदल गईं।
विज्ञापन

 दुल्हन पक्ष ने बरात नहीं आने का कारण जानना चाहा तो जानकारी सामने आई कि दूल्हा पर किसी युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है और पुलिस ने दूल्हा को हिरासत में ले लिया है। दुल्हन पक्ष मुरादाबाद पहुंच गया। इसके बाद जो शादी की तैयारियां थीं वह खत्म की गईं। इस मामले में मुरादाबाद के मझोला थाने में बुधवार की देर रात तक दुल्हन और दूल्हा पक्ष के बीच पंचायत हुई लेकिन समाधान नहीं निकल सका है।
 दुल्हन के भाई ने बताया कि बरात मंगलवार की शाम आनी थी। बरात के आने का पूरा इंतजाम किया गया था। तय समय पर बरात नहीं आई तो दूल्हा पक्ष को फोन कर जानकारी ली थी लेकिन वह आने की बात कह रहे थे। रात 11 बजे सूचना मिली कि बरात नहीं आ रही है। दूल्हा को पुलिस पकड़कर ले गई है।
विज्ञापन

 दुल्हन के भाई ने बताया कि दूल्हा पर आरोप है कि उसने शादी का झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्म किया है। इसी आरोप में पकड़ा गया है। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने शादी में करीब 20 लाख रुपये खर्च किए हैं। इस मामले में दुल्हन पक्ष ने मुरादाबाद पहुंचकर दूल्हा पक्ष से वार्ता की है। बुधवार की देर रात तक मामले में हल नहीं निकल सका।
विज्ञापन




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें