फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलते समय लापता हुए मासूम का शव ईंट भट्ठे के गड्ढे में मिला, परिजनों ने कार्रवाई से किया इनकार

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। बच्चों के साथ खेलते समय अचानक लापता हुए छह वर्षीय मासूम का शव गांव के बाहर ईंट भट्ठे पर पानी से भरे गड्ढे में डूबा मिला। शव मिलने की जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। परिजनों ने किसी तरह की कार्रवाई से इनकार कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

असमोली थाना क्षेत्र के गांव हरसिंहपुर निवासी दिलशाद का छह वर्षीय बेटा अफशान रविवार की सुबह करीब 11 बजे बच्चों के साथ खेलने के लिए निकला था। खेलते हुए गांव के बाहर खेतों पर पहुंच गया। अन्य बच्चे भी साथ थे। इसी दौरान मासूम लापता हो गया था। सोमवार को परिजन तलाश कर रहे थे। इसी दौरान पानी से भरे ईंट भट्ठे पर बने गड्ढे में मासूम का शव मिला। परिजनों ने मासूम के साथ हादसा माना है और कार्रवाई से इनकार कर दिया। मासूम का शव मिलने की सूचना पर सीओ थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।
मासूम के पिता ने बताया कि उनका बेटा खेलते समय लापता हुआ था। किसी तरह गड्ढे में पहुंच गया और डूब गया। मासूम के पैर के निशान भी गड्ढे के आसपास मिले हैं। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि ईंट भट्ठा गांव हरसिंहपुर निवासी एक व्यक्ति का है। ईंटों की पथाई के समय इस गड्ढे को बनाया गया होगा, जिसमें बरसात का पानी जमा हो गया। सीओ ने बताया कि गड्ढे की गहराई करीब चार फीट होने की जानकारी मिली है। मासूम के परिजनों ने कार्रवाई से इनकार कर दिया, इसलिए पंचनामा भर शव सुुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर मासूम की मां गुलशन का रोरो कर बुरा हाल है। मासूम अपने दो भाई और एक बहन में दूसरे नंबर का था। पिता गाजियाबाद में रहकर मजदूरी करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें