फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: फंदे से लटका मिला मिला इंचार्ज अध्यापक की पत्नी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। कोतवाली क्षेत्र के गांव भवन में इंचार्ज अध्यापक कुलदीप कुमार की पत्नी मंजू (45) का शव संदिग्ध अवस्था में अपने घर में रस्सी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने घटना की जांच-पड़ताल की। वहीं, मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों व मायके वालों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन


शनिवार को गांव भवन में विकासखंड के गांव अहमदनगर पस्तौरा के परिषदीय विद्यालय में तैनात इंचार्ज अध्यापक कुलदीप कुमार की पत्नी का शव छत के कुंडे से रस्सी के फंदे से लटका मिला। कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना दोपहर के समय हुई। शाम को पुलिस को सूचना मिली, तो मौके पर जाकर देखा। महिला का शव घर में रखा हुआ था। घटना की बारीकी से जांच-पड़ताल की जा रही है। फिलहाल महिला को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिलने पर घटना की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें