फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: हाईवे पर अज्ञात वाहन से कुचल कर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर(संभल)। मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर शुक्रवार की देर रात कस्बा गुन्नौर के मोहल्ला तार में अज्ञात वाहन से कुचल कर शाहजहांपुर के युवक की मौत हो गई। युवक नोएडा में कार्य करता है और बस से अपने घर जा रहा था। युवक सड़क पर कैसे पहुंच गया, स्पष्ट नहीं हो सका है। सूचना पर कोतवाल ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। पुलिस ने शिनाख्त होने के बाद शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर रात करीब 11 बजे फोर्स के साथ गश्त कर रहे कोतवाल को सूचना मिली कि मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर गुन्नौर के मोहल्ला तार में सड़क पर एक युवक घायल अवस्था में पड़ा है। जिसके सिर में गंभीर चोट है। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और युवक को उठा कर सीएचसी ले गई। जहां चिकित्सक ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने युवक की जेब से मिले आधार कार्ड से युवक की शिनाख्त रहिशो (33) पुत्र भानु निवासी गांव वांगाव थाना मिर्जापुर जिला शाहजहांपुर के रूप में की और जेब से मिली डायरी पर लिखे मोबाइल नंबर पर संपर्क कर परिजनों को सूचना दी।
मृतक के छोटे भाई संजय कुमार ने पुलिस को मोबाइल पर बताया कि उसका बड़ा भाई रहिशो नोएडा के सेक्टर 62 में हाउस कीपिंग का काम करता था। शुक्रवार की रात रहिशो नोएडा से बस से शाहजहांपुर के लिए चला था। वह बस से उतर कर सड़क पर कैसे पहुंच गया। स्पष्ट नहीं हो सका।
विज्ञापन


रात में गश्त के दौरान घटना की जानकारी मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने बताया कि कोई अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है। जिससे युवक की मौत हो गयी। अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वेदप्रकाश गुप्ता, प्रभारी निरीक्षक गुन्नौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें