फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पाठकपुर में खाद गोदाम के निकट पड़ा मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। पाठकपुर में सहकारी समिति परिसर में खाद गोदाम के निकट गांव निवासी सचिन (25) का शव रविवार की शाम पड़ा मिला। जानकारी होने पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। वहीं, सूचना मिलने पर पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक अर्धनग्न अवस्था में मृत मिला। कार्यवाहक प्रभारी इंस्पेक्टर बलराम सिंह ने बताया कि परिजनों से जानकारी लेने पर सामने आया कि मृतक शराब पीने का आदी था। उसका इलाज भी चल रहा था। वहीं, पूरे मामले में परिजनों ने कार्रवाई से इन्कार करते हुए मृतक का पोस्टमार्टम नहीं कराया। इस पर मृतक के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें